फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अक्तूबर से बदल जाएंगे GK के इन सवालों के जवाब, कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए भी है जरूरी

Sat, 10 Aug 2019 03:57 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को परखना हो तो सबसे पहले उसके सामने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को खोल कर दिया जाता है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा या इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल, हर जगह सामन्य ज्ञान के प्रश्नों से सामना हो ही जाता है। अगर इस प्रश्नों की नॉलेज हो तो उम्मीदवार आसानी से सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसे में देश में चल रहे बदलावों की जानकारी होनी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं अगली स्लाइड में इन कुछ पुराने सवालों के नए जवाब...

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारत में राज्यों की संख्या?
अभी तक राज्य में 29 राज्य हैं। 31 अक्तूबर 2019 के बाद भारत में 28 राज्य रह जाएंगे। 2014 से पहले भी राज्यों की संख्या 28 थी पर आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग हो जाने के कारण संख्या बढ़कर 29 हो गई थी। राज्यों का नाम इस प्रकार है:
  • आंध्र प्रदेश-हैदराबाद
  • बिहार-पटना
  • गोआ-पणजी
  • गुजरात-गांधीनगर
  • हरियाणा-चंडीगढ़
  • हिमाचल प्रदेश-शिमला
  • जम्मू और कश्मीर-श्रीनगर
  • कर्नाटक-बेंगलुरू
  • केरल-तिरुवनंतपुरम
  • महाराष्ट्र-मुम्बई
  • मध्य प्रदेश-भोपाल
  • ओडिशा-भुवनेश्वर
  • पंजाब-चंडीगढ़
  • राजस्थान-जयपुर
  • सिक्किम-गंगटोक
  • तमिलनाडू-चेन्नई
  • उत्तर प्रदेश-लखनऊ
  • पश्चिम बंगाल-कोलकाता
  • असम-दिसपुर
  • अरुणाचल प्रदेश-ईटानगर
  • मणिपुर-इम्फाल
  • मेघालय-शिलांग
  • मिजोरम-आइजोल
  • नागालैंड-कोहिमा
  • त्रिपुरा-अगरतला
  • छत्तीसगढ़-रायपुर
  • झारखंड-रांची
  • उत्तराखंड-देहरादून
  • तेलंगाना-हैदराबाद
ये भी पढ़ें- 10 अगस्त: भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत और स्पाइडरमैन का फैंटेसी लुक

भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या?
भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 है। लेकिन 31 अक्तूबर के बाद यह बढ़कर 9 हो जाएगी:
  1. नई दिल्ली
  2. पुड्डुचेरी
  3. चडीगढ़
  4. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
  5. दादर नगर हवेली
  6. दमन एवं दीव
  7. लक्षद्वीप
  8. जम्मू-कश्मीर
  9. लद्दाख।
केंद्रशासित प्रदेशों में विधान सभा की संख्या?
भारत में अभी दो केंद्रशासित प्रदेशों (दिल्ली और पुड्डुचेरी) में विधानसभा है। 31 अक्तूबर के बाद ये संख्या बढ़ जाएगी। जम्मू-कश्मीर का नाम भी शामिल हो जाएगा। मतलब की अब केंद्रशासित प्रदेशों में तीन विधान सभा है।
 
ये भी पढ़ें- स्कॉलरशिप की मदद से भारतीय छात्र-छात्राएं जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया, अब उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें