फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका : नीट यूजी की खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आज से , एक से तीन अप्रैल तक चलेगी सीट आवंटन प्रक्रिया

Fri, 01 Apr 2022 06:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नीट की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक, नई प्रक्रिया के लिए छात्रों को नए सिरे से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही फीस का भुगतान भी नहीं करना है।
विज्ञापन
NEET PG 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका मिलने जा रहा है। इस कड़ी में खाली रह गई सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। नई प्रक्रिया के तहत माह के शुरुआती तीन दिन में सीटों का आवंटन किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम के आधार पर छात्रों को कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी।  

विज्ञापन


नीट की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक, नई प्रक्रिया के लिए छात्रों को नए सिरे से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही फीस का भुगतान भी नहीं करना है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कॉलेजों के लिए छात्रों ने जो मॉप-अप चरण में विकल्पों को भरा था, केवल वही विकल्प ही नए चरण की दाखिला प्रक्रिया में मान्य होंगे। कमेटी के मुताबिक, सीट आवंटन के बाद आगामी चार अप्रैल को अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें