CM Rise School: मध्यप्रदेश सरकार की ओर से घोषित सीएम राइज स्कूलों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रवेश को लेकर तारीखों का एलान भी कर दिया है। सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की जानकारी दी है।
CM Rise School: जानें सीएम राइज स्कूल के बारे में
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने प्रदेश में 9200 सीएम राइज स्कूलों को शुरू करने का फैसला किया था। इन स्कूलों को खोलने का मकसद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और संसाधनों से भरपूर शिक्षा प्रदान करना है। सीएम राइज स्कूलों में केजी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों को खोलने की योजना शिक्षा विभाग के अंतर्गत ली गई है।
CM Rise School: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी छात्र सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश की इच्छा रखते हैं, उन्हें प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्र वेबसाइट पर बताए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।