AAI JE परीक्षा तिथि
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की 496 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 27 दिसंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
एएआई एटीसी जूनियर एक्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा में सामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए परीक्षा तिथि से पहले एएआई जूनियर एक्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।