फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mood Indigo: 27 दिसंबर को होगा आईआईटी बॉम्बे के कल्चरल फेस्ट का आगाज, चार दिन में होंगे 240 से अधिक कार्यक्रम

सार

Mood Indigo: 27 दिसंबर को होगा आईआईटी बॉम्बे के कल्चरल फेस्ट का आगाज, चार दिन में होंगे 240 से अधिक कार्यक्रम
विज्ञापन
IIT BOMBAY - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Bombay’s Mood Indigo: एशिया का सबसे बड़ा कॉलेज आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम मूड इंडिगो (Mood Indigo) का आयोजन आईआईटी बॉम्बे में होने जा रहा है। आईआईटी बॉम्बे के कल्चरल फेस्ट मूड इंडिगो का आगाज 27 दिसंबर, 2022 को होने जा रहा है। आईआईटी परिसर में होने वाले इस चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के 240 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।  

विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को सामान्य बोलचाल की भाषा में मूड इंडिगो (Mood Indigo) की जगह मूडी (MoodI) के रूप में जाना जाता है। यह एशिया का सबसे बड़ा कॉलेज कल्चरल फेस्टिवल एवं आईआईटी बॉम्बे का सिग्नेचर इवेंट है जो कि पूरे भारत में चार हजार कॉलेजों से 1,46,000 से अधिक विद्यार्थियों को आकर्षित करता है।  मूड इंडिगो के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह कॉलेज के सभी छात्रों के लिए पूरी तरह से मुफ़्त है!
 

इस साल यह मूड इंडिगो का 52वां संस्करण है और यह 27-30 दिसंबर, 2022 तक चलेगा। आयोजन पूरी तरह से ऑफलाइन तौर पर होगा। मूडी देश भर के चार हजार से अधिक कॉलेजों के छात्रों को शानदार प्रतियोगिताओं के माध्यम से जोड़ेगा और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की परफॉर्मेंस की लंबी सूची के साथ एक अलग एक्सपोजर पाने का अवसर देगा। 
 

इस साल ये हस्तियां करेंगी परफॉर्म

इस साल कल्चरल फेस्ट के संगीत कार्यक्रमों में विशाल-शेखर को लोकप्रिय जोड़ी और अमेरिकी ऑथर्स, ह्यूमर फेस्ट में समय रैना और अनुभव सिंह बस्सी आदि हस्तियां शिरकत करेंगी।  
विज्ञापन

कला, साहित्य, पत्रकारिता पर आधारित होंगी प्रतियोगिताएं

मूड इंडिगो में देश भर के कॉलेज प्रतियोगियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताएं कला जगत की सभी विधाओं- नाटक, जीवन शैली, साहित्य, बोलने की कला, ललित कला, दृश्य कला, संगीत, नृत्य और पत्रकारिता आदि से संबंधित हैं। इस साल के मूड इंडिगो के बारे में अधिक जानने के लिए, my.moodi.org पर लॉग ऑन करें या नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें