फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Controversy: नीट छात्राओं के इनरवियर हटवाने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 03:29 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपी नीट पर्यवेक्षक और परीक्षा समन्वयक हैं। इससे पहले परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पांच महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोल्लम में नीट परीक्षा के दौरान छात्राओं को प्रवेश के लिए अपने इनरवियर को हटाने के लिए कहने के मामले पर कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब दों अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ही संबंधित केंद्र पर परीक्षा की देखरेख में शामिल थे। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने इस घटना से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यानि कि अब गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 7 हो गई है। 

विज्ञापन

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपी नीट पर्यवेक्षक और परीक्षा समन्वयक हैं। इससे पहले परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पांच महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पांच महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से तीन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा किराए पर ली गई एजेंसी के लिए काम करती हैं, जबकि दो अयूर में निजी शैक्षणिक संस्थान के लिए काम करती हैं जहां घटना हुई थी।

एनटीए ने गठित की है कमेटी
एनटीए ने अपने नोटिस में बताया है कि शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार इस मामले की विस्तार से जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया गया है। यह समिति घटनास्थल पर जाएगी और तथ्यों की जांच करेगी। वहीं, कमेटी चार हफ्ते के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट भी सौंप देगी। इससे पहले नीट परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने कहा है कि शिकायत मनगढ़ंत है और गलत मंशा से दर्ज कराई गई है। वहीं, NTA ने कहा था कि केंद्र अधीक्षक और स्वतंत्र पर्यवेक्षक के साथ-साथ कोल्लम जिले के शहर समन्वयक ने कहा है कि उन्होंने नीट परीक्षा के संबंधित केंद्र से ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं प्राप्त की है। 
विज्ञापन

छात्रा ने सुनाई आपबीती
परीक्षा में शामिल हुई छात्रा ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने सभी छात्राओं को उनके इनरवियर बाहर निकालने के निर्देश दिए थे। ऐसा करने के बाद ही उन्हें परीक्षा के लिए जाने दिया गया। छात्रा ने कहा, एक कतार में वो लड़कियां थीं, जिन्होंने हुक वाली ब्रा पहनी हुई थी, वहीं, दूसरी कतार में बिना हुक वाली ब्रा पहने लड़कियां। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनसे ब्रा उतारकर टेबल पर रखने को कहा। सभी ब्रा को आपस में बांध दिया गया था। छात्रा ने बताया, परीक्षा के बाद बाद उन्हें अपनी-अपनी ब्रा उठाने और चले जाने का निर्देश दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा, अपनी ब्रा हाथ में लेकर चले जाओ, उन्हें पहनने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें