अफगानिस्तान की टीम ने पिछले विश्व कप (2010) में भी हिस्सा लिया था। हालांकि अफगानिस्तान को किसी मैच में जीत नहीं मिली थी, लेकिन अपने खेल से अफगानिस्तान ने प्रभावित किया था। 2012 विश्व कप में अफगानिस्तान ग्रुप ए में भारत और इंग्लैंड के साथ है। हालिया दिनों में क्वालीफाइंग मैच के दौरान अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
वैसे तो अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई अनुभव नहीं है लेकिन पिछले दिनों पाकिस्तान के साथ एक दोस्ताना मैच में इस टीम ने हार के बावजूद खूब वाहवाही बटोरी। नवरोज मंगल की कप्तानी में यह टीम इस विश्व कप में अपने खेल से छाप छोड़ने में कामयाब हो सकती है।