फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जूम नहीं, स्काइप और माइक्रोसॉफ्ट पर होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Mon, 20 Apr 2020 10:06 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन में स्कूलों ने जूम एप से ऑनलाइन कक्षाएं लेना शुरू किया था लेकिन सरकार की ओर से इस एप पर प्रतिबंध के बाद स्कूलों ने अब ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्काइप, गूगल मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीन जैसे एप से पढ़ाई कराना शुरू किया है।

विज्ञापन


हालांकि अभी इसमें कुछ शिक्षकों को दिक्कत आ रही है। शिक्षकों की शिकायत है कि अब एप बदलने से उन्हें नए सिरे से तैयारी करनी पड़ रही है तो वहीं कुछ एप पर बच्चे एक साथ नजर नहीं आते हैं।

मौसम विहार स्थित डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं में शिक्षकों ने बच्चों को जूम एप से पढ़ाना शुरू किया था। अभी हाल में ही खबरें आई कि यह एप सुरक्षित नहीं है। इससे डेटा चोरी होने का खतरा है। ऐसे में अब हमने माइक्रोसॉफ्ट टीन व वाट्सएप से पढ़ाना शुरू किया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया स्नैप सॉफ्टवेयर के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित सर्कुलर, वीडियो व ऑडियो भेजते हैं। यह सब सुरक्षित भी हैं और शिक्षक भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
 
वहीं एक नामी स्कूल की शिक्षिका रुचि जैन ने बताया कि हमने जूम से ऑनलाइन कक्षाएं लेना शुरू किया था, लेकिन अब स्कूल उसे बंद कर रहा है। वह कहती हैं कि वह अच्छा था क्योंकि वह उस एप से सब बच्चों से संपर्क में रह पाती थीं। अब स्कूल ने उन्हें स्काइप और गूगल मीट (वीडियो कांफ्रेंसिंग एप) से पढ़ाने के लिए बोला है। 

रुचि ने बताया कि स्काइप को पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया और यह जूम के मुकाबले में थोड़ा कठिन है। कई बार सभी बच्चे एक साथ नजर नहीं आते हैं। इस कारण सब बच्चों से संपर्क नहीं हो पाता। अब इसके लिए भी उन्हें ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। वहीं सब बच्चों के नए सिरे से लॉग इन आईडी भी बनाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें