फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : पत्नी को ससुराल लेकर जा रहा था युवक, केस दर्ज

Mon, 20 Apr 2020 10:04 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जांच में जुटी दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छावला थाने में तैनात हवलदार धर्मेंद्र अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रविवार दोपहर इलाके में गश्त कर रहा था। गुरुग्राम रोड पर पुलिसकर्मियों ने बाइक से जा रहे एक युवक को रोका। बाइक पर एक महिला भी सवार थी। बाइक चला रहे युवक की पहचान नजफगढ़ निवासी सचिन के रूप में हुई।

पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह अपनी पत्नी को शाहदरा स्थित उसके मायके छोड़ने जा रहा है।  पुलिस के मुताबिक सचिन के ससुराल में किसी तरह की कोई इमरजेंसी नहीं थी। घर से निकलने के लिए उसने कोई कर्फ्यू पास नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें