फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: संगम विहार में युवक की सरेराह हत्या, गाली देने के बाद माफी नहीं मांगने पर ले ली जान, दो नाबालिग समेत चार धरे

Tue, 19 Oct 2021 06:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान निराला व अजय ने बताया कि दोनों पेंटर हैं। इमरान भी पेंटिंग का काम करता था। काम के दौरान इमरान ने निराला के साथ गाली-गलौज कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार रात गाली देने के बाद माफी नहीं मांगने पर युवक की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या की गुत्थी को नेब सराय थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिग समेत कुल चार आरोपियों को दबोचा है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान निराला और अजय हैं। दोनों की उम्र 18 और 19 वर्ष है। आरोपी को इमरान एक दूसरे के जानकार है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार रात को एल-ब्लॉक संगम विहार में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घायल इमरान (19) को उसके परिजन अस्पताल ले जा चुके थे। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। नेब सराय थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


साथियों ने माफी मांगने के लिए कहा
जांच के दौरान घटना स्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। छापेमारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी निराला व उसके तीन साथियों को दबोच लिया। इनमें दो नाबालिग भी शामिल थे। पूछताछ के दौरान निराला व अजय ने बताया कि दोनों पेंटर हैं। इमरान भी पेंटिंग का काम करता था। काम के दौरान इमरान ने निराला के साथ गाली-गलौज कर दी थी। इसका निराला ने विरोध किया था। उसने इमरान से माफी मांगने के लिए कहा था। लेकिन इमरान माफी नहीं मांग रहा था।

घर से बाहर बुलाकर चाकू मार दिया
रविवार रात को इमरान अपने घर पर खाना खा रहा था। इस दौरान निराला ने कॉल कर इमरान को बाहर बुलाया। इमरान जैसे ही गली में पहुंचा, आरोपी निराला ने अचानक बातचीत के दौरान चाकू निकालकर इमरान को मार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें