फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू घोंपकर युवक की हत्या: खून से लथपथ मिली लाश, तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 07 Jun 2022 01:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना दो की पहचान हो गई है, आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में रविवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह के समय लोगों ने खून से लथपथ लाश देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जांच के बाद मृतक की शिनाख्त विजय (17) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा। सोमवार को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में विजय को मौत के घाट उतारा गया। वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि विजय परिवार के साथ बलजीत नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता जगदीश कुमार, मां और छोटा भाई है। विजय और उसका पिता दोनों ही छोटा मोटा काम करते थे।
 
रविवार रात को खाना खाकर विजय टहलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसे फोन किया तो पता चला कि विजय अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़कर गया था। रात भर परिजनों ने उसका इंतजार किया। इस बीच सुबह करीब 7.15 बजे राहगीरों ने एक लड़के को खून से लथपथ पड़ा पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 
घायल को कैट्स एंबुलेंस के डॉक्टर ने मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लिया तो पता चला कि तीन लड़के विजय से झगड़ा कर रहे हैं, बाद में एक ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें