फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: डंपर से टकराई बाइक, एक किलोमीटर तक घिसटता गया युवक, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Thu, 21 Apr 2022 04:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस ने डंपर को जब्त कर उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिवार में पिता चंद्रपाल, मां और अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक बाइक आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इस हादसे के बाद बाइक डंपर में फंस गई। घटना से अंजान चालक एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। इसी बीच बाइक सवार घायल युवक रास्ते में गिर गया। दूसरे वाहन चालकों ने डंपर चालक को रोका और घटना की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


 घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिवार में पिता चंद्रपाल, मां और अन्य सदस्य हैं। परिवार वालों के मुताबिक सुनील किसी काम से दिल्ली आया था और रात में 12 बजे वह एनएच नौ से होते हुए अपने घर जा रहा था।

आइपी एक्टेंशन के पास उसकी बाइक आगे चल रहे एक डंपर में टकराकर उसमें फंस गई। डंपर चालक को हादसे का पता नहीं चला और वह बिना रूके चलता रहा। कुछ दूर जाकर सुनील सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि उसकी बाइक डंपर में अटक गई। करीब एक किलोमीटर दूर जाने पर दूसरे चालकों ने डंपर चालक को जानकारी दी।
विज्ञापन


हादसे में घायल बच्चे का काटा पैर
पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया। इलाज के दौरान बच्चे का दाहिना पैर काटना पड़ा। आदर्श नगर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें