दिल्ली मेट्रो अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले कुछ समय में दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। ऐसा ही एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का चलती हुई ट्रेन में फिल्मी गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है।
मेट्रो के अंदर फिल्मी गाने पर डांस करने वाला लड़का डीएमआरसी की अवेहलना कर रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। वहीं, ट्रेन में बैठे अन्य लोग उससे अलग-अलग अंदाज में डांस करने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दिल्ली मेट्रो के अंदर ऐसी वारदात हुई हो। इससे पहले भी कई अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। कुछ दिन पहले मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक दूसरे से जमकर बहस कर रही थी।
इससे पहले एक शख्स मेट्रो ट्रेन के अंदर नागिन डांस करते हुए रील बना रहा था। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा था और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है। चलती मेट्रो में नागिन की तरह लहरा रहा था। इतना ही नहीं, मेट्रो के अंदर अश्लील हरकत, अमर्यादित कपड़े़ पहनकर यात्रा करने और भीख मांगने जैसे वीडियो भी सामने आए हैं।
डीएमआरसी ने मेट्रो में पोल डांस, ब्रेक डांस और किसिंग जैसी घटनाओं और रील्स बनाने पर रोक लगाने के लिए फाइन लगाने का प्रावधान किया था। साथ ही ऐसा करन वालों को चेतावनी दी थी। दिल्ली मेट्रो की कड़ी चेतावनी के बाद भी वीडियो बनाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।