फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: माफी नहीं मांगने पर युवक को मारी गोली, आठ माह पहले आरोपी से हुआ था झगड़ा

Mon, 21 Jun 2021 06:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घायल युवक की पहचान संगम पार्क, राणा प्रतापबाग निवासी अमन(27) के रूप में हुई है। रविवार रात पुलिस को भारत नगर स्थित इस्लाम खां पार्क में युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
युवक को घेर कर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत नगर इलाके में झगड़ा होने के बाद माफी नहीं मांगने पर रविवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कंधे में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान संगम पार्क, राणा प्रतापबाग निवासी अमन(27) के रूप में हुई है। रविवार रात पुलिस को भारत नगर स्थित इस्लाम खां पार्क में युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उस इलाके में गश्त कर रहा सिपाही विनोद ने घायल अमन को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कंधे पर गोली लगी थी। डॉक्टरों ने अमन की हालत स्थिर बताई। 

अस्पताल पहुंची पुलिस को अमन ने बताया कि आठ माह पहले नंद नगरी निवासी संजय के साथ उसकी शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। संजय झगड़े के लिए अमन को जिम्मेदार मान रहा था और उसपर माफी मांगने का दवाब बना रहा था। पांच दिन पहले भी उसने संगम पार्क अंडरपास के पास धमकी दी थी।
विज्ञापन


रविवार को अमन दोस्तों के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान संजय उसे आवाज देकर बुलाया और उससे माफी मांगने के लिए कहा। अमन के आनाकानी करने पर संजय ने अपने दोस्त पम्मी को उसे पकडने के लिए कहा और फिर संजय ने उसपर गोली चला दी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें