फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: 70 रुपये के लिए दोस्त का किया कत्ल, आरोपी के खुलासे पर पुलिस भी हैरान

Fri, 17 Dec 2021 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन यानि 13 दिसंबर को ये टेंपो में जुआ खेल रहे थे। आरोपी जुए में 70 रुपये हार गया था। उसने पीड़ित दीपू से पैसे वापस मांगे तो इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।  आरोपी ने पीड़ित का रॉड से सिर फाड़ दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटला मुबारकपुर(केएमपुर) थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को उन्नाव, यूपी गिरफ्तार किया है जिसने मात्र 70 रुपये के लिए अपने गांव के दोस्त की हत्या कर दी थी। आरोपी ने लोहे की रॉड से पीड़ित का सिर फाड़ दिया था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि वजीर नगर, बीपी मार्ग केएमपुर में झगड़े में एक युवक की हत्या की सूचना 13 दिसंबर को मिली थी। सूचना के बाद एएसआई सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचा और पीड़ित उन्नाव यूपी निवासी दीपू(30) को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

हत्या का मामला दर्जकर केएमपुर थानाध्यक्ष विनय त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सरेन्द्र डागर, एसआई संदीप सैनी की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरह की जांच से आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र सिंह के रूप में हुई। मोबाइल सर्विलांस से पता लगा कि आरोपी उन्नाव में छिपा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपी गांव कासरौर थाना पूर्वा जिला उन्नाव, यूपी निवासी धर्मेन्द्र सिंह(32) को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां पर खेतों के बीच बनाई गई झोपड़ी में छिपा हुआ था। आरोपी को दिल्ली लाया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई। 
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन यानि 13 दिसंबर को ये टेंपो में जुआ खेल रहे थे। आरोपी जुए में 70 रुपये हार गया था। उसने पीड़ित दीपू से पैसे वापस मांगे तो इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। शुरू में दोस्तों ने इनको अलग कर दिया। मगर कुछ देर बाद धर्मेन्द्र सिंह लोहे की रॉड लाया और दीपू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। इससे दीपू का सिर बुरी तरह फट गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें