फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: दिल्ली में दो और संक्रमित मिले, 10 दिन में 10 गुना बढ़ोतरी, पांच हुए स्वस्थ

Thu, 16 Dec 2021 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज बीते पांच दिसंबर को मिला था। तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
एलएनजेपी के एमडी डॉ. सुरेश कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गुरुवार को दो और ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। गुरुवार को चार मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। इसी के साथ कुल पांच मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। शेष पांच मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


राजधानी में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज बीते पांच दिसंबर को मिला था। तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसलिए बिस्तरों की संख्या भी अब बढ़ाकर 100 करनी पड़ी है। 10 में से दो ओमिक्रॉन मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। यह दोनों दिल्ली में ही संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

विज्ञापन

एक से 15 दिसंबर के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 74 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इन सभी मरीजों को लोकनायक अस्पताल या फिर मैक्स स्मार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 74 में से अब तक करीब 35 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 10 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। इससे पहले बीते बुधवार को भी दो ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें