फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 तक साफ होगी यमुना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर नए सिरे से यमुना नदी को निर्मल करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने छह बिंदुओं की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें सीवेज के शोधन पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली समेत देश से वादा किया कि फरवरी 2025 तक यमुना साफ हो जाएगी। बगैर शोधित किए एक बूंद पानी भी यमुना में नहीं गिरेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इसके लिए कई नए ट्रीटमेंट प्लांट बना रही है। वहीं, मौजूदा ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यही नहीं, शोधन की तकनीक भी बदली जा रही है। इससे सीवर संयंत्रों का पानी साफ होगा। नई तकनीक का प्रयोग कर नजफगढ़, बारापुला, सप्लीमेट्री और गाजीपुर ड्रेन के सीवेज की मौके पर ही (सीवेज इन-सीटू) सफाई की जा रही है। इसके साथ औद्योगिक कचरे पर भी नकेल कसने की दिल्ली सरकार की तैयारी है। जो भी इंडस्ट्री अपने कचरे को ट्रीटमेंट के लिए नहीं भेजेंगी, उसे बंद किया जाएगा।
केजरीवाल के मुताबिक, झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर्स में जन सुविधा कॉम्प्लेक्स समेत सारी गंदगी को अब सीवर में डाला जाएगा। वहीं, अब सीवर कनेक्शन के लिए किसी को आवेदन नहीं करना होगा। दिल्ली सरकार 100 फीसदी घरों से सीवर तक का कनेक्शन खुद लगाएगी। केजरीवाल ने कहा कि एक-एक काम वह खुद निगरानी रख रहे हैं। सभी परियोजना की समय सीमा तय की गई है। उम्मीद है कि फरवरी 2025 तक यमुना को साफ कर लिया जाएगा। बकौल केजरीवाल, मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। जुबान का पक्का हूं। अगले चुनाव से पहले यमुना जरूर साफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें