फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा संबंधी गलत जानकारी सोशल मीडिया पर हो रही प्रसारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की अगले माह शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित हो रही है। बीते साल के सर्कुलर के आधार पर जानकारी दी जा रही है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए केवल 29 मुख्य विषयों की परीक्षा होगी। सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस सर्कुलर को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

बोर्ड का कहना है कि ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत चार मई से होनी है। एक मार्च से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
बीते साल उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा व फिर कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं के केवल 29 मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। इसके लिए विस्तृत सर्कुलर भी जारी किया गया था। वही सर्कुलर इस साल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उसके जरिये ये गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि इस बार भी कोरोना संक्रमण के कारण केवल 29 विषयों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई का कहना है कि ऐसा कोई फैसला इस बार नहीं हुआ हैै। यह बीते साल का सर्कुलर है। कुछ लोग जानबूझकर इस साल की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के बारे में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। परीक्षा के बारे में बीते साल की खबरें प्रसारित कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को पिछले वर्ष के इस पुराने सर्कुलर पर ध्यान देकर गुमराह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें