इससे पहले दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी।
दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद सुशील पहलवान ने इस मामले में कहा है कि जिन लोगों ने हाथापाई की वह हमारे पहलवान नहीं थे। हमने पुलिस को अवगत कराया था कि कुछ अज्ञात लोग स्टेडियम के प्रांगण में घुस आए और झगड़ा कर रहे हैं। हमारे स्टेडियम का इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि घटना के बाद से ही सुशील पहलवान और उसके साथी फरार हैं।