फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक के मजदूर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चांदनी चौक के नो एंट्री जोन में बदलने के विरोध में मजदूर भी उतर आए हैं। रोजगार के संकट का हवाला देते हुए मजदूरों ने 10 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान किया है। कहा है कि सुबह नौ बजे के बाद ठेला गाड़ी के प्रवेश पर पाबंदी की वजह से सामान का लदान नहीं हो पा रहा है। सुबह ना तो दुकान मालिक रहते हैं और ना ही सामान। ऐसे में दिन के वक्त भारी सामान लेकर पैदल ढोने में परेशानी आती है। मजदूरों के इस निर्णय ने व्यापारियों की भी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कपड़ा मंडी हाथ ठेला एवं बैल ठेला मजदूर यूनियन चांदनी चौक ने दिल्ली हिंदुस्तान मर्केन्टाइल एसोसिएशन को पत्र लिखकर कहा है कि सभी मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
एसोसिएशन के प्रधान होती लाल ने बताया कि मजदूरों को रास्ते के बंद होने से माल को लाने-ले जाने में काफी परेशानी है। अब यह जीवन-मृत्यु का सवाल बन गया है। समस्या का निवारण करें व रास्ता खुलवाएं अन्यथा हड़ताल पर जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

होती लाल ने बताया कि चांदनी चौक के वनखंडी मंदिर से रेलवे स्टेशन की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। इतनी दूरी सामान ले जाने पर मेहनत और समय अधिक लगता है। इतना ही नहीं सुबह नौ बजे से पहले और रात नौ बजे के बाद ही ठेला चलाने की अनुमति है।
महामंत्री राकेश कुमार, मंत्री महेश, प्रचार मंत्री सुनील, संगठन मंत्री यशपाल समेत अन्य मजदूरों ने कहा कि कोई भी दुकानदार ना तो सुबह नौ बजे के पहले आता है और ना ही नौ बजे रात के बाद रुकता है। ऐसे में बेरोजगारी का संकट करीब दस हजार मजदूरों पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें