फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कार को रास्ता देने के विवाद में श्रमिक पर तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरि नगर इलाके में कार को रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में एक श्रमिक पर तलवार से हमला किया गया। पीड़ित की पहचान 26 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी कार चालक की पहचान करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर की देर रात झील वाला पार्क के पास दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा है। वहां तीन श्रमिक ट्रक से पाइप उतार रहे थे। इसी दौरान वहां एक कार वहां पहुंची। कार चालक और ट्रक चालक के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। यह देखकर श्रमिक तिहाड़ गांव निवासी पंकज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि इससे नाराज कार चालक ने तलवार से पंकज पर हमला कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें