फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अस्पताल ने भर्ती करने से किया इनकार, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

Tue, 19 Jul 2022 01:50 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सफदरजंग अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई है कि हर कोई हैरान है। मंगलवार को अस्पताल परिसर के अंदर सड़क पर ही एक महिला अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर बच्चे को जन्म देती महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार की पोल मंगलवार को खुल गई। सफदरजंग अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई है कि हर कोई हैरान है। दरअसल, मंगलवार को अस्पताल परिसर के अंदर सड़क पर ही एक महिला बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हो गई।

विज्ञापन


साड़ी से पर्दा करके खुले आसमान के नीचे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि वे कल रात में ही अस्पताल आ गए थे लेकिन उन्हें एडमिट करने की अनुमति नहीं दी गई। बच्चे का जन्म होने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा तो अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल जांच शुरू करवाई है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला गाजियाबाद के खोड़ा की रहने वाली है। परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे एडमिट नहीं किया गया। बाद में अस्पताल परिसर के अंदर ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अब मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और वरिष्ठ चिकित्सक की देख-रेख में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने इस घटना के वीडियो को टिवटर पर साझा करते हुए लिखा, 'दिल्ली का वर्ल्ड क्लास हेल्थ मॉडल... वाह क्या कहने।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें