फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: दिल्ली में सर्दी की विदाई 25 फरवरी के बाद, 22-23 को पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में चलेगी सर्द हवा

Sat, 19 Feb 2022 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम के बदलते मिजाज के साथ वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते 24 घंटे में वायु गुणवत्ता औसत से लेकर खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा को लेकर अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदलते तेवर के साथ इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। इस कड़ी में दिन पर दिन सूरज के तेवर और भी कड़े होते जा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि आगामी 25 फरवरी के बाद से सर्दी की विदाई में तेजी आ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। आगामी 22 और 23 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है। हालांकि, इसका अधिकतर असर पहाड़ी इलाकों में अधिक बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। इसके अगले दो से तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद सूरज के तेवर और भी कड़े होंगे और सर्दी की विदाई में तेजी आएगी। 

दूसरी ओर दिल्ली में शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम पारा सामान्य से एक अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 28 से 91 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। शाम होते ही हल्की सर्द हवाओं की वजह से थोड़ा बहुत सर्दी का अहसास बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह हल्की धुंध छाए रहने के साथ दिनभर मौसम साफ रहेगा। 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम पारा 25 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। आगामी 22 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। 

अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार नहीं
मौसम के बदलते मिजाज के साथ वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते 24 घंटे में वायु गुणवत्ता औसत से लेकर खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा को लेकर अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 रहा। फरीदाबाद का 192, गाजियाबाद का 206, ग्रेटर नोएडा का 160, गुरुग्राम का 167 और नोएडा का 160 एक्यूआई रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता औसत से लेकर खराब श्रेणी के नीचले स्तर में बनी रहेगी। आगामी 21 फरवरी को हवा की रफ्तार कम होने की वजह से हवा थोड़ी बहुत बिगड़ सकती है। हालांकि, 22 फरवरी से हवा की रफ्तार बढ़ने से हवा की सेहत में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान-25 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 11 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:15 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:54 बजे
-सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। दिनभर मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें