फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोल रहा शौक: दिल्ली में देशी पीने वाले विदेश शराब को लगा रहे हैं मुंह, पौवा पर पौवा मुफ्त का खेल जारी

Sat, 19 Feb 2022 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में शराब के ठेकों पर इन दिनों लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। वजह यह है कि दुकानों पर डिस्कउंट रेट पर शराब की बिक्री की जा रही है। बड़े-बड़े फ्लैक्स दुकानों के बाहर लगे हैं जिस पर कही 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है तो कही एक बॉटल पर एक बॉटल मुफ्त।
विज्ञापन
शराब के ठेके के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : Twitter/Qamar_Sibtain07
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशी छोड़ अब विदेशी शराब पीने का शौक लोगों पर चढ़ने लगा है। इसका अंदाजा इस बात से लग सकता है कि विदेशी दुकानों पर इन दिनों लंबी-लंबी लाइनें लग रही है तो वहीं देशी ठेका पर गिने-चुने लोग। हो भी क्यों ना इन दिनों देशी के दाम में ही विदेशी शराब दुकानों पर मिल रही है। दरअसल राजधानी के शराब की दुकानों पर छूट का खेल चल रहा है। एक बॉटल पर एक बॉटल फ्री में ग्राहकों को मिल रहा है। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में शराब के ठेकों पर इन दिनों लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। वजह यह है कि दुकानों पर डिस्कउंट रेट पर शराब की बिक्री की जा रही है। बड़े-बड़े फ्लैक्स दुकानों के बाहर लगे हैं जिस पर कही 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है तो कही एक बॉटल पर एक बॉटल मुफ्त। अगर आप शराब की सबसे छोटी बॉटल भी लेते हैं उस पर भी एक के साथ एक मुफ्त है। हर वर्ग के लोग सस्ती शराब के चक्कर में दुकान की लाइन में लगे दिखते हैं। कोई शराब की पूरी पेटी खरीद रहा है जिस पर एक पेटी मुफ्त है तो कोई पौवा नाम से मशहूर क्वाटर बॉटल। 

दिल्ली के शराब पर मिलने वाली छूट की वजह नई आबकारी नीति है। साथ ही वित्तिय वर्ष खत्म होने की तारीख का करीब आना। नई आबकारी नीति में दुकानदारों को यह छूट दी गई है कि वह एमआरपी से कम दाम पर भी शराब की बिक्री कर सकते हैं। वहीं मार्च के बाद वित्तीय वर्ष भी नया आ जाएगा। लिहाजा सभी अपने-अपने स्टॉक खत्म करना चाह रहे हैं। हालांकि इस छूट के खेल में समाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है तो वही सड़कों पर भी लाइन लग रही है। जबकि नई आबकारी नीति में यह कहा गया था कि दुकानें ऐसी खुलेंगी ताकि सड़क पर लाइन में लगकर लोग शराब न खरीद सकें। दुकान के अंदर जाकर मन पसंद ब्रांड खरीद सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें