फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह तक जंजीर से बांधकर रखी पत्नी, गिरफ्तार

विज्ञापन
पीड़ित महिला से बात करती स्वाति मालीवाल। अमर उजाला - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी में मानवता को तार-तार करने वाली बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति अपनी 32 वर्षीय पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। बर्बरता के कारण महिला की दिमागी हालात खराब हो गई तो उसे पशुओं की तरह बेड़ियों में जकड़ दिया।
विज्ञापन

करीब छह माह से जंजीर में बांधी गई पीड़िता को दिल्ली महिला आयोग की टीम ने मंगलवार को बंधन मुक्त कराया। फिलहाल, महिला को इहबास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयोग की टीम आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के 35 वर्षीय पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि आयोग की महिला पंचायत को जानकारी मिली थी कि महिला को जंजीर में बांधकर रखा गया है। इसके तुरंत बाद वह और आयोग की सदस्य फिरदौस खान एक टीम बनाकर महिला के घर पहुंची।
विज्ञापन

आयोग की टीम ने वहां देखा कि बरामदे में महिला के पैर में जंजीर बंधी थी। उसकी हालत खराब थी और कपड़े फटे हुए थे। जहां उसे रखा गया था वहां कोई पंखा नहीं था और काफी बदबू आ रही थी। महिला को शौचालय जाने तक की अनुमति नहीं थी।
टीम को पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी और तीन बच्चे हैं। पति घर के पास ही आटा चक्की चलाता है। पूछताछ में पता चला कि पहले महिला की मानसिक स्थिति ठीक थी, लेकिन पति की बर्बरता के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
बच्चों ने भी पिता पर मां के साथ मारपीट करने और जंजीर में बांधने का आरोप लगाया। टीम ने महिला की जंजीर को खोलकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, स्वाती मालीवाल ने ट्वीट किया है कि ऐसी घटनाओं से दिल टूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें