फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रैफिक सिग्नल हुआ लाल, तो मंत्री ने गुलाब देकर की गाड़ी बंद करने की अपील

Tue, 19 Oct 2021 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू किया। इसके तहत मंत्री गोपाल राय लोगों को गुलाब देकर इस मुहिम से जुड़ने की अपील करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
बाइक चालक को गुलाब देते मंत्री गोपाल राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण घटाने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार को ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू कर दिया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मुहिम के तहत आईटीओ पर रेड लाइट जलते ही गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों से वाहन इंजन बंद करने की अपील करते दिखे। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी राज्यों से भी पराली का उचित समाधान देने की मांग की।
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि प्रदूषण के खिलाफ इस युद्ध में सभी योगदान दें। रेड लाइट पर रुकने के दौरान इंजन बंद रखें। ईंधन बचने के साथ इससे प्रदूषण भी कम होगा। सभी दिल्लीवासी मिलकर दिल्ली का प्रदूषण कम करके दिखाएंगे

इससे पहले गोपाल राय ने सोमवार करीब 11 बजे आईटीओ से प्रदूषण के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की। पर्यावरण मंत्री ने वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंटकर रेड लाइट पर वाहन बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान सिविल डिफेंस वालंटियरों ने लोगों को ‘मुख्यमंत्री की जनता के नाम अपील’ के पर्च बांटे।
विज्ञापन


इनमें वाहन चालकों से रेड लाइन ऑन होने पर गाड़ी ऑफ करने, हफ्ते में गाड़ी की एक ट्रिप कम करने और अपने फोन में ग्रीन दिल्ली मोबाइल एप डाउनलोड करने की अपील की गई। दूसरी तरफ दिल्ली के करीब 100 चौराहों पर 2500 कार्यकर्ताओं ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया।

गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण पर शोध के आंकड़े बताते हैं कि इसमें वाहन प्रदूषण सबसे प्रमुख है। इसके अलावा वायु प्रदूषण की भूमिका होती है। दिल्ली सरकार डस्ट प्रदूषण के खिलाफ एंटी डस्ट अभियान चला रही है। उसी तरह दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया गया है। अगर सभी लोग इसका पालन करने लगते हैं तो दिल्ली में 13 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

गोपाल राय के मुताबिक, सर्दियों में मौसम बदलने और पराली जलने से प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। पराली जलाने की घटनाएं जैसे-जैसे बढ़ रही हैं, उसी तेजी से दिल्ली के प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। राय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ संयुक्त बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री के सामने पूरी बात रखी थी।

साथ ही गुजारिश भी की थी कि जैसे दिल्ली पराली की समस्या से निपट रही है। उसी तरह दूसरे राज्य भी पराली जलने से रोकें। लेकिन दूसरी राज्य सरकारों ने जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। इसकी वजह से दूसरे राज्यों में फिर पराली जल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें