फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 सितंबर तक परीक्षण के आधार पर लगेंगे साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक बाजार फिलहाल बंद नहीं होंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने परीक्षण के आधार पर साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति देने के निर्णय को 6 सितंबर तक विस्तार दे दिया है। साथ ही विभागों को सामाजिक दूरी के नियमों समेत कोविड-19 रोकथाम संबंधी उपायों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बाजार के ट्रायल का आखिरी दिन था। पिछले दिनों आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 24 से 30 अगस्त तक साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति दी थी। इसे 6 सितंबर तक बतौर ट्रायल बढ़ाने का निर्णय दे दिया है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने की भी सख्त हिदायत दी गई है। एनडीएमसी, एमसीडी व दिल्ली कैंट इलाके में साप्ताहिक बाजार लगेंगे। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में यह बाजार नहीं लगेगा। सभी स्थानीय निकाय को सूचित कर दिया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के इस निर्णय से चार लाख लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं दिल्लीवालों को पास में ही सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने में सहूलियत मिलेगी। दिल्ली में करीब 27 हजार साप्ताहिक बाजार लगते हैं। इस निर्णय से लोगों की रोजी-रोटी की समस्या खत्म होगी। साप्ताहिक बाजार लगाने वालों ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें