फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : आज बंद हो जाएगा दाखिले के लिए आवेदन पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में मेरिट आधारित अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिलेे के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन की रेस सोमवार को समाप्त हो जाएगी। आवेदक शाम पांच बजे तक दाखिला पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। दाखिले के लिए यूजी पोर्टल पर पंजीकरण कर फार्म भरना जरूरी है। किसी कारण से अब तक दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए या गलत अपलोड कर दिया है तो छात्रों को सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इन्हें अपलोड करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दाखिले के लिए आवेेदन रेस की शुरुआत बीस जून को हुई थी। कोरोना महामारी के कारण इस बार प्रशासन ने कई बार आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया। अब प्रशासन की सलाह है कि सोमवार को छात्र समय रहते आवेदन कर लें। पंजीकरण शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा। रविवार दोपहर एक बजे तक दाखिला पोर्टल पर 5, 57, 178 पंजीकरण हो चुके थे, जिसमें से 3, 47,883 छात्र पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन फार्म जमा करा चुके हैं। इसके अलावा जो छात्र अब तक किसी भी कारण से अपने दस्तावेज जमा नहीं करा पाए हैं उन्हें सितंबर के दूसरे व तीसरे सप्ताह में दस्तावेज व मार्कशीट ऑनलाइन जमा कराने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। वहीं यदि किसी छात्र ने अपनी जन्मतिथि, फोन नंबर या घर का पता गलत भर दिया होगा तो वह उसमें भी सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन

सभी वर्गों के जमा फार्म
अनारक्षित वर्ग 2,19, 675
ओबीसी 68, 293
एससी 41, 642
एसटी 8, 416
ईडब्लयूएस 9,857
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें