विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में धूप के तेवर तल्ख होने के साथ अधिकतम पारा चढ़कर 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
राजधानी में एक दिन पहले हुई बारिश का असर मंगलवार को भी रहा। दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम पारे में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए पारा चढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ कम 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 55 से 97 फीसदी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में धूप के तेवर तल्ख होने के साथ अधिकतम पारा चढ़कर 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।