फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: दिल्ली में पानी के लिए हाहाकर मचना शुरू हुआ, लोग ट्वीट कर मांग रहे निजात

Tue, 22 Jun 2021 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड में भारी बारिश होने के कारण गंगा व यमुना समेत सभी नदियों में बाढ़ आई हुई है। इतना ही नहीं, सभी नदियों के पानी में गाद की मात्रा काफी बढ़ गई है। इस कारण हरिद्वार में तीन दिन से गंग नहर में पानी छोड़ना बंद कर रखा है और इस नहर से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार एवं भगीरथी जल शोधक संयंत्र में पानी आना कम हो गया है। 
विज्ञापन
टैंक्टर से पीने का पानी भरते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश होने पर गंगा एवं यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण राजधानी में पेयजल के लिए हाहाकर मचने लग गया है। कई इलाकों में  पेयजल आपूर्ति नहीं आने पर लोग दिल्ली जल बोर्ड को ट्वीट कर अपनी दिक्कत की सूचना देने के साथ-साथ उसका समाधान करने का आग्रह कर रहे हैं। दरअसल यमुना नदी एवं गंग नहर से जुड़े पांच जल शोधक संयंत्रों में पानी के उत्पादन में निरंतर गिरावट आ रही है। इस कारण उनसे जुड़े इलाकों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल बोर्ड ने दावा किया है कि यमुना नदी एवं गंग नहर के पानी में गाद की मात्रा बढ़ने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है और उसके संयंत्र पूरी क्षमता से चल रहे है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में भारी बारिश होने के कारण गंगा व यमुना समेत सभी नदियों में बाढ़ आई हुई है। इतना ही नहीं, सभी नदियों के पानी में गाद की मात्रा काफी बढ़ गई है। इस कारण हरिद्वार में तीन दिन से गंग नहर में पानी छोड़ना बंद कर रखा है और इस नहर से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार एवं भगीरथी जल शोधक संयंत्र में पानी आना कम हो गया है। अगले दो-तीन दिन के बाद इनको गंग नहर से पूरी तरह पानी मिलना बंद हो जाएगा। लिहाजा इन दोनों संयंत्रों में पानी का उत्पादन प्रभावित होना शुरू हो गया है। इस कारण इनसे जुड़े पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है, लोग पानी की समस्या से पार पाने के लिए टैंकर मंगा रहे है।

दूसरी ओर यमुना नदी से जुड़े चंद्रावल व वजीराबाद जल शोधक संयंत्र में अभी भी पानी का उत्पादन पूरा नहीं हो रहा है। इसके अलावा पांचों जल शोधक संयंत्र कच्चे पानी को पूरी तरह साफ नहीं कर रहे है। इस कारण लोगों के घरों में गादयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से जल बोर्ड को अवगत कराने के लिए कुछ लोगों ने ट्वीट किया है। उन्होंने घरों में आए पानी को बर्तन में भरकर उसका फोटो ट्वीट करके जल बोर्ड के पास भेजा है। उधर जल बोर्ड ने कहा है कि दिल्ली में पानी की किल्ल्त नहीं है, लेकिन गंग नहर के पानी में गाद बढ़ गई है, मगर उसके समस्त जल शोधक संयंत्रों में पानी का पूरा उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


पानी के लिए मोहताज हुए लोग
यमुना नदी में गाद की मात्रा बढ़ने व गंग नहर से पानी कम आना शुरू होने पर लोगों पानी के लिए मोहताज होने लग गए है। लोगों को न तो पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही साफ पानी उनके घरों में पहुंच रहा है। कई दिन से पेयजल आपूर्ति कुछ ही समय तक आती है। इस कारण वे पीने का भी पानी नहीं भर पाते है। इस संबंध में कई बार दिल्ली जल बोर्ड को शिकायत की गई है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - उमा शंकर, कुचा पाती राम

पेयजल आपूर्ति बेहद ही कम दबाव के साथ आती है। इस कारण लोगों की ऊपरी मंजिलों पर पानी नहीं पहुंचता है। उन्हें नीचे से पानी भरकर ले जाना पड़ता है। यह समस्या जल बोर्ड के समक्ष रखी गई है। - अनिल शर्मा, सीताराम बाजार

एक सप्ताह से उनके इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति आ रही है। यह पानी कतई पीने योग्य नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार दिल्ली जल बोर्ड से आग्रह किया है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है। - राजपाल भारती, मोरी गेट

पेयजल आपूर्ति नियमित तौर पर नहीं आने और गंदे पानी की आपूर्ति आने के कारण वह पीने के लिए ही नहीं, बल्कि नहाने के लिए भी पानी खरीदकर ला रहे है। दरअसल बदबूदार की आपूर्ति आ रही है। - रमेश मारवाह, तिलक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें