फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: यमुना के जलस्तर में गिरावट, खतरे के निशान से नीचे आया पानी, निचले इलाकों में खतरा बरकरार

Sat, 31 Jul 2021 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यमुना का जलस्तर कम हो गया है। शनिवार को जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हालांकि अभी निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन
यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हालांकि अभी निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। लोगों को किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले, जलस्तर बढ़ने की वजह से गुरुवार को ही दिल्ली में लोहे के पुल को बंद कर दिया गया था। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का पानी अब खेतों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार को यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। लोहा पुल, कश्मीरी गेट और आईटीओ पर बहाव काफी तेज था। अधिकारियों की कई टीमें हालातों पर निगरानी बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हथिनीकुंड बैराज से दो दिन तक पानी छोड़ा गया था। इस वजह से अब तक लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंच गया है। शुक्रवार शाम तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.53 मीटर पर था जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक था। 
विज्ञापन

आज का बाढ़ अलर्ट अपडेट

Date : 31.07.2021
Hathni : Discharged : 
Time.   Dis.in Cuses
01:00 HRS      45180
02:00 HRS.     37163    
03:00 HRS.     37163
04:00 HRS.     37163 
05:00 HRS.     35109
06:00 HRS.     35109

Old Railway Bridge Level
Time.  Water Level
01:00 HRS      205.44
02:00 HRS.     205.41
03:00 HRS.     205.38
04:00 HRS.     205.33
05:00 HRS.     205.28
06:00 HRS.     205.20
07:00 HRS.     205.15
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें