फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विजय कुमार देव बने राज्य चुनाव आयुक्त, एलजी बैजल ने राजनिवास में दिलाई शपथ

Thu, 21 Apr 2022 09:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल सचिवालय के अनुसार विजय कुमार देव पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक इस पद पर रह सकेंगे। इन दोनों प्रावधानों में से जो भी पहले पूरा होगा, वही उनकी सेवा पर लागू होगा।
विज्ञापन
विजय कुमार देव और एलजी अनिल बैजल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव विजय कुमार देव, आईएएस (सेवानिवृत) गुरुवार को नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए। उनको उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राजनिवास में आयोजित समारोह में दिल्ली के नए राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। वह सेवानिवृत होने तक दिल्ली के मुख्य सचिव थे। वह एसके श्रीवास्तव का स्थान लेंगे। वह बुधवार को सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल सचिवालय के अनुसार विजय कुमार देव पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक इस पद पर रह सकेंगे। इन दोनों प्रावधानों में से जो भी पहले पूरा होगा, वही उनकी सेवा पर लागू होगा। विजय कुमार देव को चुनाव संबंधी कार्य के बारे में अच्छी जानकारी है। वह कई वर्षों तक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रह चुके हैं। इस अवधि के दौरान उन्होंने दिल्ली में लोकसभा के सातों क्षेत्रों एवं दिल्ली विधानसभा के चुनाव कराए थे। अब वह राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बने हैं। आयोग दिल्ली एवं चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें