फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: काजू चॉकलेट मोदक व फ्रूट मोदक के भोग के साथ घरों में विराजेंगे विघ्नहर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-पारंपरिक मोदक के साथ मांग में आई उछाल, मोदक की बिक्री से करीब दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद
विज्ञापन



सिमरन

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी में आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भगवान गणेश की सबसे पसंदीदा मिठाई मोदक की बाजारों में मिठास घुल गई है। इस बार भी पारंपरिक मोदक सबसे ज्यादा मांग में हैं, लेकिन बदलते स्वाद और नई पीढ़ी की पसंद को देखते हुए काजू चॉकलेट, फ्रूट और फ्यूजन मोदक ने भी बाजार में अपनी खास जगह बना ली है। पारंपरिक मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही कतारें लग रही हैं। हालांकि, श्रद्धालु अब भी भोग के लिए सबसे पहले शुद्ध घी और खोए से बने केसर व नारियल मोदक को तरजीह देते हैं। वहीं, युवा ग्राहक फ्यूजन फ्लेवर जैसे चॉकलेट ट्रफल मोदक और गिल्टेड (सोने की पत्ती चढ़े) मोदक की ओर आकर्षित हो रहे हैं।


गणपति का सबसे प्रिय भोग मोदक, जो न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है बल्कि त्योहार की मिठास का भी प्रतीक है। ऐसे में इस साल मोदक की बिक्री से करीब दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है, जिसमें प्रीमियम वैरायटी जैसे मावा मोदक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी। वहीं, पारंपरिक स्टीम्ड मोदक अभी भी सबसे ज्यादा डिमांड में है, जो नारियल और गुड़ की फिलिंग से बनाया जाता है। दुकानदारों का कहना है कि सफेद मावा मोदक और काजू मोदक सदाबहार पसंदीदा हैं, जबकि फ्रूट वैरायटी जैसे मैंगो मोदक भी लोकप्रिय हो रही हैं।
विज्ञापन


टक्कर देने में लगीं मल्टीनेशनल कंपनियां

इस बार एक खास बात यह है कि पारंपरिक मिठाई की दुकानों को मल्टीनेशनल कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस गणेशोत्सव में मोदक न सिर्फ भोग है, बल्कि संस्कृति और कॉमर्स का मीठा मेल बनकर भी उभरा है। ऐसे में बड़ी ब्रांडेड चॉकलेट कंपनियां फेस्टिव पैक के नाम पर आकर्षक पैकेजिंग और नये स्वाद के मोदक बाजार में उतार रही हैं। इस बार कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने गणेश चतुर्थी के लिए स्पेशल मोदक आकार की आइसक्रीम लॉन्च की है, जिसमें नारियल और चॉकलेट का फ्यूजन फ्लेवर है। एक बॉक्स में चार पीस सिर्फ 150 रुपये में उपलब्ध हैं। हालांकि, मिठाई बाजार के जानकार मानते हैं कि जब बात गणपति के भोग की आती है, तो घरों में शुद्धता और परंपरा का ही पलड़ा भारी रहता है।
विज्ञापन


लंबी कतारों में लगकर लोग खरीद रहे मोदक

रोहिणी कनॉट प्लेस, कृष्ण नगर पुरानी दिल्ली की चावड़ी बाजार स्थित दुकानों पर इन दिनों मोदक के लिए सुबह से ही लंबी कतार देखने को मिलती है। स्वीट्स विक्रेता ने बताया कि गणेश चतुर्थी के मौके पर कई तरह के मोदक बेचते हैं, जिसमें केसर मोदक, खोया मोदक, काजू मोदक, पंचरतन मोदक, पंजीरी मोदक, चॉकलेट मोदक, नारियल मोदक, पान मोदक, ड्राईफ्रूट्स मोदक और मोतीचूर लड्डू के मोदक शामिल है।

बाजार में उपलब्ध मोदक की कीमत

काजू चॉकलेट मोदक- 1120

काजू मोदक- 1060

खोया केसर- 660

चॉकलेट मोदक- 640

खोया मोदक- 640

बूंदी मोदक- 630

दाल मोदक- 620

बादाम मोदक- 614

राजास्थानी मोदक- 610

नाररियल मोदक- 580

शाही मोदक- 578
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें