फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में विपक्षी नेता: राहुल सड़क पर लेट गए, अखिलेश बोले- 'पुलिस भैया, कहां लेकर जा रहे हो?' सामने आए वीडियो

Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सांसद पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल जमीन पर लेट गए, जबकि अखिलेश का पुलिस बस वाला वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
राहुल जमीन पर लेटे, अखिलेश ने पूछा सवाल - फोटो : सोशल मीडिया/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की कोशिश और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद अचानक प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन




कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध करते हुए नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के दौरान वह सड़क पर ही लेट गए। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, 'लोकतंत्र खत्म हो गया है।'

उधर, अखिलेश यादव का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस उन्हें बस में बैठाकर ले जाती दिखाई दे रही है। इस दौरान अखिलेश यादव पुलिसकर्मियों से कहते सुनाई देते हैं, 'पुलिस भैया, कहां लेकर जा रहे हो?' 



इस पूरे घटनाक्रम पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने के लिए हम उनके घर तक पैदल मार्च करके गए। सरकार न तो कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।'

प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरपोक है। वो डरती है। हम उनसे नहीं डरते, वो हमसे डरते हैं।

विज्ञापन

नेताओं को हिरासत में लेने पर क्या बोली कांग्रेस ?
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, 'हम यह दिखाने आए थे कि संसद में हमें बोलने की इजाजत नहीं है। हम प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहते थे। हम उनके आवास पर उन्हें यह बताने आए हैं कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा। उन्हें शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसके लिए जिम्मेदार हैं। वे इस जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। यहां सभी सांसदों को हिरासत में रखा हुआ है।' सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हिरासत में लिए जाने के दौरान कहा कि यह सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आप सोच सकते हैं कि छात्रों के साथ क्या हुआ होगा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें