फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: लोधी कॉलोनी इलाके के घर में लगी भीषण आग, मां और उसकी दो बेटियों की गई जान

Tue, 21 Jul 2026 12:48 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यह घटना लोधी थाने के अंतर्गत बी.के. दत्त कॉलोनी में हुई। आग की लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मरने वालों में एक मां और उसकी दो बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
घर में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें और उनकी मां शामिल हैं। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजकर 21 मिनट पर मिली। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह घटना लोधी थाने के अंतर्गत बी.के. दत्त कॉलोनी में हुई। आग की लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के बाद जब बचाव कार्य चला, तो अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में एक मां और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। यह घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें