गौतमपुरी में दो बार हुआ बवाल
बदरपुर थाना इलाके के गौतमपुरी में दो बार बवाल हुआ। रविवार रात को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की ओर से अवांछित टिप्पणी करने पर बवाल हो गया। इसके बाद दोनों की पक्षों में सोमवार सुबह भी झगड़ा हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। कांच की बोतलें फेंकी गईं। इस बवाल में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए थे।
झगड़े के बाद अगले दिन फिर हुई मारपीट और पथराव
बदरपुर थाना पुलिस सोमवार शाम तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुई थी। फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा वायरल वीडियो की मदद से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
दो गुटों में हुई झड़प के बाद महिला से मारपीट
गौतमपुरी, बदरपुर निवासी रंजीत की भतीजी (14) रविवार शाम को लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाश कर रही थे। उसी समय वहां से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गुजर रहे थे। इन युवकों ने अवांछित टिप्पणी कर दी। इस बात पर रात 10.45 बजे झगड़ा, मारपीट और बवाल हो गया। इसमें रंजीत के भतीजे राहुल और रितिक को चोटें आईं हैं। दोनों को इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रंजीत सोमवार को दुकान पर बैठकर परिवार के अन्य सदस्यों से बात कर रहे थे। तभी वहां से मोटरसाइकिल से दो युवक गुजर रहे थे।
इन युवकों की मोटरसाइकिल रंजीत के बेटे के हाथ से टकरा गई। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। मोटरसाइकिल सवारों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में शिकायतकर्ता की बहन शामकली और एक महिला अन्य महिला उर्मिला को चोटें आईं थी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। हमलावरों में डीके उर्फ डिग्गी, राजा, दीपू, हर्ष, पेप्सू, कालू और उनके साथी भी शामिल थे। घायल महिलाओं शामकली और उर्मिला को उपचार के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दंगा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।