फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप पर छठी के छात्र ने डाला अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आपका बच्चा मोबाइल पर क्या देख रहा है, इसको लेकर अभिभावक और माता-पिता सतर्क रहें। कहीं ऐसा न हो कि बच्चे की वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़े। ज्योति नगर स्थित एक सरकारी स्कूल के छठी कक्षा के छात्र ने अपनी क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाल दिया। वीडियो डालने के बाद सभी बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल टीचर्स को कॉल कर इस हरकत की सूचना दी। साथ में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी बात हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल की ओर से ज्योति नगर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने वीडियो डालने वाले छात्र की काउंसलिंग करवाई। पुलिस बाकी बच्चों की भी काउंसलिंग कराने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ज्योति नगर के सरकारी स्कूल की छठी कक्षा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। उसमें छात्रों ने अपने अभिभावकों के नंबर जुड़वाए हुए हैं। 8 जून की सुबह ग्रुप पर अश्लील वीडियो दिखा, तो अभिभावकों के होश उड़ गए। फौरन कॉल कर स्कूल को खबर दी गई। वीडियो को भी डिलीट करवाया गया। इसके बाद स्कूल में हंगामा हो गया। अभिभावकों ने स्कूल स्टाफ पर मामले की शिकायत देने का दबाव बनाया। इसके बाद स्कूल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बाद में पता चला कि छात्र ने वीडियो डाला था। माता-पिता की मौजूदगी में छात्र को बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को मोबाइल देते समय उन पर नजर रखें। इस बात का पता रहे कि उनके बच्चे कहीं कोई गलत वीडियो तो नहीं देख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें