फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री धामी बोले- सरकार हर मोर्चे पर कर रही कार्य, डीजीपी ने ली बैठक

Tue, 07 May 2024 01:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

डीजीपी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों और वनाग्नि पर कार्रवाई को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिक अग्निकांड वाली रेंज को चिह्नित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं। जो भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई भी हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन


वहीं डीजीपी अभिनव कुमार ने वनाग्नि की घटनाओं में कार्रवाई के लिए रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दमकल वाहनों को ऐसी जगहों पर तैनात करने को कहा जहां से आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। उन्होंने ऐसी वन रेंज को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए जहां पर बार-बार वनाग्नि की घटनाएं हो रही हैं। डीजीपी सोमवार को अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों और वनाग्नि पर कार्रवाई के संबंध में बैठक कर रहे थे।

डीजीपी ने चारों धाम और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को समय से सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रा ड्यूटी में लगे होमगार्ड, पुलिस और पीआरडी जवानों के रहने और खाने की व्यवस्था के लिए वेलफेयर अफसर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। कहा कि किसी भी आयोजन में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में जरूरी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को वायरल न होने दें। लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: रील बनाने के लिए लगा दी जंगल में आग, डीजीपी बोले- लोगों की मानसिकता हो चुकी खराब

उन्होंने यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यवहार को भी ठीक करने के निर्देश दिए। उनके अनुशासन और मनोबल में कमी न आए इसके लिए उन्होंने जनपद प्रभारी की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं पर अब तक की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कहा कि वनाग्नि की सूचना पर तत्काल घटना पर पहुंचा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें