फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: भांजे की हत्या में मामा गिरफ्तार, चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके की घटना, दूसरे भांजे का अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में भांजे की हत्या करने और दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भांजे की पहचान रोहन और घायल की रोहित के रूप में हुई है। आरोपी के अपनी बहन के परिवार से तनावपूर्ण संबंध थे।
14 सितंबर को पिता से हुए झगड़े को लेकर दोनों भांजे मामा से पूछताछ करने गए थे, जहां कहासुनी होने पर मामा दोनों पर चाकू से हमला कर भाग गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी मामा की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 11.05 बजे भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां गुरु नानक देव कॉलोनी भलस्वा डेयरी निवासी रोहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके सीने और माथे पर चाकू से कई वार किए गए थे। वहीं उसका भाई रोहित भी हमले में घायल हुआ था और अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में रोहित ने बताया कि उनका मामा जितेंद्र अविवाहित है और गुरु नानक देव कॉलोनी के डी ब्लॉक में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता है। जितेंद्र का उनके परिवार के साथ विवाद रहा है। लगभग एक महीने उनका परिवार उत्तराखंड गया हुआ था। इस दौरान जितेंद्र और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस ने आरोपी को 18 सितंबर को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें