फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यूईआर-2 टोल टैक्स के खिलाफ युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दायर की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने दिल्ली में सबसे महंगे टोल टैक्स, यूईआर-2 मुंडका के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से उन्होंने दिल्ली और एनसीआर के निवासियों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की है। अक्षय लाकड़ा ने कहा कि यूईआर-2 पर लगाया गया टोल टैक्स दिल्ली और एनसीआर के निवासियों के जनहित के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे दिल्ली देहात के लोगों के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि दिल्ली में पहली बार इतना महंगा टोल टैक्स लगाया गया है। हम इस कानूनी लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निवासियों की जमीन लेकर बनाए गए इस रोड पर उनसे ही रोजाना 235 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि कानूनी प्रावधान के अनुसार 20 किलोमीटर की दूरी के लिए कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें