फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इस्राइल दूतावास के पास मिली लावारिस कार, सुरक्षा एजेंसियों में मची अफरा-तफरी

Wed, 30 Jun 2021 11:01 AM IST
शाहरुख खान पुरषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी समेत बम विरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गई। हालांकि कार से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने कार को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात तक कार मालिक का पता नहीं लगा था।
विज्ञापन
लावारिस कार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल दूतावास के पास 29 जनवरी को हुए कम तीव्रता वाले बम धमाके करने वाले दहशतगर्दों के अभी सुराग हाथ ही भी नहीं लगे है कि मंगलवार दूतावास के पास एक लावारिस कार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी समेत बम विरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गई। हालांकि कार से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने कार को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात तक कार मालिक का पता नहीं लगा था।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस्राइल दूतावास के पास विद्युत भवन की तरफ एक सिलवर रंग की वैगन आर कार दो दिन से लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। इस्राइल दूतावास के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे इसकी जानकारी वहां मौजूद पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों को दी। 
विज्ञापन


पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही नई दिल्ली जिले समेत कई यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते ने कई घंटे तक कार की तलाश ली। एक अधिकारी ने बताया कि कार से कोई विस्फोटक आदि संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी-56 8504 है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता लगा है कि कार गांव व पोस्ट हालेर, जिला कांगड़ा  हिमाचल प्रदेश निवासी सुमना पुत्री मनोज कुमार की है। मंगलवार देर रात तक कार मालिक महिला का पता नहीं लगा था। 

खुफिया विभाग की टीम भी तुगलक रोड थाने पहुंच गई थी। पुलिस इस्राइल दूतावास के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक कर रही है कि आखिर कार को यहां कौन खड़ा करके गया था। इस्राइल दूतावास के पास 29 जनवरी को बम धमाका हुआ था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। इस मामले में अभी किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें