फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यूईआर-1 फ्लाईओवर का बदलेगा चेहरा, 3.50 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण; कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Sun, 08 Feb 2026 08:23 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नरेला में यूईआर-1 पर बने फ्लाईओवर-सह-रेलवे ओवरब्रिज के सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग कार्य को डीडीए ने आगे बढ़ाने की तैयारी की है। करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना 120 दिन में पूरी होगी, जिससे ट्रैफिक जाम घटेगा और बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के नरेला और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-1 (यूईआर-1) पर बने फ्लाईओवर-सह-रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग से जुड़े अहम निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस परियोजना पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन


नरेला और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में आबादी, फैक्ट्रियों और शैक्षणिक संस्थानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके चलते यहां ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यूईआर-1 को बाहरी दिल्ली की प्रमुख लाइफलाइन माना जाता है, जो भविष्य में दिल्ली को हरियाणा और एनसीआर के अन्य इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। परियोजना के तहत कार्य को 120 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सड़क सुरक्षा भी होगी मजबूत : यूईआर-1 पर यह फ्लाईओवर-सह-रेलवे ओवरब्रिज रेलवे लाइन और व्यस्त सड़कों के कारण लगने वाले लंबे जाम को खत्म करने के उद्देश्य से बनाया गया है। फ्लाईओवर का सिविल स्ट्रक्चर पहले ही तैयार किया जा चुका है। अब पेंटिंग और फिनिशिंग जैसे कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। पेंटिंग केवल सौंदर्य बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि यह कंक्रीट ढांचे को मौसम के असर से बचाने, उसकी उम्र बढ़ाने और सड़क संकेतों को स्पष्ट करने में भी अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन


भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन
यूईआर-1 और इससे जुड़े सभी फ्लाईओवर भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आने वाले वर्षों में जब बाहरी दिल्ली और एनसीआर में आवागमन और बढ़ेगा, तब यह रोड नेटवर्क एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में काम करेगा। यह सड़क रिंग रोड, रोहिणी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र और प्रस्तावित दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी। 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन
यूईआर-1 और इससे जुड़े सभी फ्लाईओवर भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आने वाले वर्षों में जब बाहरी दिल्ली और एनसीआर में आवागमन और बढ़ेगा, तब यह रोड नेटवर्क एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में काम करेगा। यह सड़क रिंग रोड, रोहिणी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र और प्रस्तावित दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें