फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, साथ में सो रही बच्ची से भी प्रयास, पति काम से गया था बाहर

Thu, 18 Nov 2021 08:35 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला से दुष्कर्म और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवल और नागेंद्र के रूप में हुई है। नागेंद्र का मयूर विहार इलाके में फार्म हाउस है। जबकि पीड़िता यमुना खादर में रहती है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात वह घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 साल की बच्ची को अपने पास बुला लिया था।

इसी दौरान दोनों आरोपी उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। नागेंद्र ने बछड़ा बांधने का बहाना कर किशोरी को घर से बाहर ले गया। जबकि नवल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नवल वहां से फरार हो गया। जब वह बाहर आई तो देखा कि नागेंद्र बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़िताओं ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें