फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेढ़ करोड़ की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार, आरोपियों के पास से मोबाइल, व्हाट्सएप चैट बरामद, पूछताछ जारी

Tue, 16 Jun 2026 07:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देशभर के लोगों से करीब 1.56 करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद  से मुरादाबाद, निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के लोगों से करीब 1.56 करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद  से मुरादाबाद, निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी साइबर ठगों के सरगनाओं को म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। पुलिस बाकी साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 9 अप्रैल को शाहदरा निवासी महिला ने 21 लाख की ठगी की शिकायत में बताया था कि ठगों ने टेलीग्राम पर मैसेज में निवेश में मुनाफे का लालच दिया था और फिर धीरे-धीरे 21 लाख रुपये निवेश करवा लिए। 

निवेश पर उसके खाते में मुनाफा दिखता था। पीड़िता ने जब मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने  और निवेश करने को कहा। इसके बाद ठगों ने टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के  बैंक खातों की पड़ताल से पता चला है कि कुछ ही दिनों के भीतर आरोपियों के बैंक खाते से डेढ़ करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है। पुलिस दोनों आरोपी मोहम्म्द सादिक और जावेद अंसारी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें