फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : झगड़े की सूचना पर गए पुलिस कर्मियों पर हमला... करने वाले गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाकी जवानों की मदद से आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदित्य (23) और कुणाल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में झगड़े की सूचना पर आए पुलिस कर्मियों ने दो लड़कों ने पेचकस से हमला कर दिया। इससे एक हवलदार बुरी तरह जख्मी हो गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाकी जवानों की मदद से आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदित्य (23) और कुणाल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एसआई नरेंद्र सिंह जीटीबी एंक्लेव थाने में तैनात है। 23 जून को उनकी ड्यूटी हवलदार नरेंद्र कुमार के साथ गश्त की थी। इस बीच सूचना मिली कि खेड़ा गांव में झगड़ा हो रहा है। दोनों घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां एक मकान की चौथी मंजिल पर शोरशराबे की आवाज आ रही थीं। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दो युवक एक महिला को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पेचकस से हवलदार नरेंद्र कुमार पर हमला कर दिया। पेचकस उसके हाथ में लगा। इसके बाद पहुंचे पुलिस बल ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। दोनों ने बताया कि वह पारिवारिक झगड़े में अपनी चाची को पीट रहे थे। पुलिस ने दोनों को के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला से भी पूछताछ कर जांच की जा रही है। घायल हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें