फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में सुरंग: इतिहासकारों ने कहा- बिना वैज्ञानिक जांच के कुछ भी कहना जल्दबाजी 

Sun, 05 Sep 2021 09:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पुराने सचिवालय की असेंबली हॉल के नीचे यह हॉल स्थित है। माना जा रहा है कि इसका निर्माण 1912 में अंग्रेजों ने अपनी राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने के बाद बनवाया था। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में सुरंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरातत्व से जुड़े इतिहासकारों और विरासत विशेषज्ञों ने दिल्ली विधानसभा की इमारत के नीचे मिली सुरंग की वैज्ञानिक जांच करने का आह्वान किया है। इन विशेषज्ञों ने 2016 में पहले ही इस तरह की मिस्ट्री टनल का अनुमान लगाया था। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक पुरातात्विक दृष्टिकोण से इस सुरंग की जांच नहीं की जाती और इसको लेकर कोई पुख्ता दस्तावेजी सबूत नहीं मिल जाता, तब तक कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। दिल्ली के पुराने सचिवालय की असेंबली हॉल के नीचे यह हॉल स्थित है। माना जा रहा है कि इसका निर्माण 1912 में अंग्रेजों ने अपनी राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने के बाद बनवाया था। 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को बताया कि अभी सुरंग का ऐतिहासिक महत्व का पता नहीं चला है। अभी अनुमान है कि यह सुरंग विधानसभा भवन को लाल किले से जोड़ती है। उन्होंने यह अनुमान लगाया था कि अंग्रेज इस सुरंग से भारतीय क्रांतिकारियों को यहां लाया करते थे। जबकि इतिहासकारों और विरासत विशेषज्ञों ने दिल्ली के इतिहास पर व्यापक शोध किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के दावों पर संदेह जताया है और साइट की वैज्ञानिक जांच का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें