एक बार फिर दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। परेशानी से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है और लोगों से कुछ रास्तों पर जाने से मना किया है।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। इसे लेकर एक बार फिर दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। परेशानी से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है और लोगों से कुछ रास्तों पर जाने से मना किया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि दोपहर 12 बजे तक मोतिलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही नहीं होगी। पुलिस ने लोगों से गोल मेठी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू प्वाइंट, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन में 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
वहीं, गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्विराज रोड में बसों का आवागमन बंद रहेगा। इसके साथ ही 12:45 से 1:15 बजे तक एसपी मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर और गुरुग्राम रोड पर जाने से मना किया गया है।