फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: धूल और जर्जर सड़कों से परेशान सरोजनी नगर के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की खराब हालत के कारण अब बाजार आने से कतराने लगे ग्राहक, कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर मार्ग पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जगह-जगह धूल-मिट्टी, टूटे हुए रास्ते और अनियमित निर्माण कार्यों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हर दिन हजारों लोग इस मार्ग से होकर गुजरते हैं लेकिन सड़क की खराब हालत और उड़ती धूल ने उनका जीवन दूभर कर दिया है। खरीदारी करने आए महेश के परिजनों ने बताया कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं, जब यहां खरीदारी के लिए आए तो रास्ते की धूल और गंदगी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लौटना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण ग्राहक अब बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं श्री विनायक मंदिर मार्ग पर स्थित सरोजनी नगर थाना तक पहुंचना भी नागरिकों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने एनडीएमसी और सीपीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। चारों ओर चल रहे निर्माण कार्यों से धूल-मिट्टी का स्तर लगातार बढ़ रहा है और सर्दियों के आगमन के साथ प्रदूषण की समस्या और गंभीर होती जा रही है। राहगीरों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र में धूल, प्रदूषण और जर्जर सड़कों से राहत मिल सके।


वर्जन


श्री विनायक मंदिर मार्ग पर धूल और टूटे रास्तों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं लेकिन उड़ती धूल से सांस लेना मुश्किल हो गया है। -ओम दत्त शर्मा, स्थानीय व्यापारी
विज्ञापन


सर्दियों में जब प्रदूषण पहले से बढ़ जाता है, ऐसे में सड़क की यह हालत अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है। प्रशासन को तुरंत सफाई और मरम्मत का काम शुरू करना चाहिए। -राम विलास, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें