नई दिल्ली। द्वारका जिले की जेल बेल सेल टीम ने झपटमारी करने वाले दो घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ लाख रुपये कीमत की सोने की 6 चेन व अन्य गहनों के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। बदमाशों की पहचान जितेंद्र उर्फ पंजाबी (32) व दीपक लोहचब (32) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका नॉर्थ, मोहन गार्डन, बाबा हरिदास नगर, बिंदापुर, ककरोला, छावला और नजफगढ़ में हुईं वारदातों की जांच में सीसीटीवी कैमरों की 400 से अधिक फुटेज की जांच की गई। फुटेज में हर बार बदमाशों की ही बाइक नजर आई। संवाद