फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: थाली में फिर आएगी 'लाली', थोक बाजार में गिरे टमाटर के दाम, आने वाले दिनों में और राहत की उम्मीद

Sat, 27 Nov 2021 01:04 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

टमाटर की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। थोक मंडी में कीमतें 35 रुपये प्रति किलोग्राम से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई हैं।
विज्ञापन
ओखला थोक सब्जी बाजार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। ओखला थोक सब्जी बाजार में एक टमाटर विक्रेता ने बताया कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आयातित टमाटर की अपर्याप्त मात्रा के कारण कीमतें बढ़ गई थीं। हालांकि आपूर्ति सामान्य होने के साथ कीमतें 35 रुपये प्रति किलोग्राम से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई हैं। आढ़ती कयास लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में दाम और कम हो जाएंगे।

विज्ञापन

 

उधर, अमरोहा के एक किसान ने कहा कि टमाटर की बढ़ी कीमतों से अक्तूबर की बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। बारिश और बाढ़ ने फसल बर्बाद कर दी थी, लेकिन स्थिति में सुधार हो रहा है। पहले टमाटर की एक टोकरी 300 रुपये में बिकती थी, लेकिन अब हम इसे 1200 रुपये से 1400 रुपये में बेचते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें